अतीक- अशरफ मर्डर: उत्तर प्रदेश के नेपाल से सटे जिलों में बरती जा रही यह खास सावधानी
Indo Nepal Border: अतीक- अशरफ की हत्या के बाद से जहां उत्तर प्रदेश में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के उन जिलों में जो नेपाल से सटे हैं विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Gorakhpur News: प्रयागराज में अतीक- अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं। प्रदेश में धारा- 144 लागू है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा सतर्कता उत्तर प्रदेश के उन जिलों में बरती जा रही है जो नेपाल से सटे हैंं। भारत- नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीमों ने चौकसी बढ़ा दी है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सात जिलों की 575 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगी हुई है। इसमें सैकड़ों पगडंडियां भी हैं। इस कुल क्षेत्रफल का लगभग चार सौ किलोमीटर हिस्सा गोरखपुर जोन के अंतर्गत आता है। जिसमें महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, पीलीभीत व लखीमपुर खीरी शामिल हैं। इन सीमावर्ती क्षेत्रों से अक्सर अवैध गतिविधियां करते लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसे में इन सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, किसी भी अराजकतत्वों का प्रवेश प्रदेश में न होने पाए।
पुलिस के मुताबिक, भारत नेपाल सीमा पर खास चौकसी बरती जा रही है। किसी भी संदिग्ध चीजों के आने जाने पर निगरानी बरती जा रही है। सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरों की मदद निगरानी के लिए ली जा रही है। सीमा पार से आने- जाने वाले लोगों की विशेष चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है।
Recommended Video
भारत- नेपाल की सौनौली सीमा पर अपनी दुकान करने वाले आलोक बताते हैं कि निकाय चुनाव को लेकर एक तरफ जहां पहले से सुरक्षा बरती जा रही थी, वहीं अतीक- असरफ की हत्या के बाद सीमा पर और सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यूपी के सात जिलों की 570 किलो मीटर सीमा नेपाल से सटी हुई है। इसमें भी लगभग चार सौ किलोमीटर हिस्सा गोरखपुर जोन में पड़ता है। इन सीमावर्ती क्षेत्रों में वाच टावर लगने ने देश विरोधी गतिविधियों में कमी आएगी। गोरखपुर जोन के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत व लखीमपुर खीरी जिले के 30 थाने नेपाल सीमा से लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications