यश भारती पर रवि किशन के बयान के बाद सपा ने जारी की फोटो, कहा- झूठ बोल रहे हैं भाजपा सांसद

गोरखपुर। यश भारती पुरस्कार पर सदन में अखिलेश यादव का बयान और भाजपा सांसद रविकिशन के खंडन का मामला अब बढ़ता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी ने एक फोटो जारी कर कहा कि गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन झूठ बोल रहे हैं, उन्हें अपनी गलती पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए। बता दें, सपा द्वारा जारी फोटो में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रवि किशन को चेक सौंपते नजर आ रहे हैं।

sp leader release photo of ravi kishan with akhilesh yadav over award honorarium

रवि किशन ने यश भारती पुरस्कार मिलने से नकारा

''न मुझे 50 हजार की राशि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल मिली और ना ही किसी प्रकार का कोई यश भारती पुरस्कार से नवाजा गया।'' ये बातें गोरखपुर सांसद व अभिनेता रवि किशन ने उस वक्त लोकसभा स्पीकर के समक्ष कही जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 50 हजार रुपए और यश भारती पुरस्कार से नवाजे जाने की बात कही। रवि किशन ने कहा कि कोई पुरस्कार और रुपए ना ही अखिलेश सरकार में और ना ही कभी मायावती सरकार में उन्हें मिला था। उन्होंने कहा, ''मैं उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला हूं और देश की सभी भाषाओं में काम करने वाला इकलौता कलाकार हूं, अब तक मैं 600 फिल्मों में काम कर चुका हूं और अपने प्रदेश का नाम पूरे विश्व में किया है, उसके बावजूद मुझे अखिलेश की सरकार या मायावती के सरकार में उपेक्षित रखा गया।'' ​

sp leader release photo of ravi kishan with akhilesh yadav over award honorarium

सपा नेता ने कहा- झूठ बोल रहे हैं भाजपा सांसद

इस मामले पर गोरखपुर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि मौजूदा गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन झूठ बोल रहे हैं। उन्हें अपनी गलती पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था। वैसे भी भाजपा के नेता झूठ बोलने और अफवाह फैलाने में माहिर हैं। उन्होंने ​कहा कि मैं मीडिया के सामने फोटो दिखा रहा हूं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+