सोलर लाइट से जगमग होंगी गोरखपुर की सड़के,ऊर्जा संरक्षण को मिलेगा बढ़वा

गोरखपुर में जीडीए ने एक नई पहल की है। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उसने सड़कों के किनारें सोलर लाइट लगाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में मोहद्दीपुर स्थित रामगढ़ताल पुल से आरकेबीके तक इसे लगाया गया है।इसमें 20 से

solar light
गोरखपुर,19 जुलाई: गोरखपुर में जीडीए ने एक नई पहल की है। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उसने सड़कों के किनारें सोलर लाइट लगाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में मोहद्दीपुर स्थित रामगढ़ताल पुल से आरकेबीके तक इसे लगाया गया है।इसमें 20 से अधिक लाइटें लगेंगी जिसका खर्च लगभग 25 लाख रुपए है। जल्द ही यह शहर के अन्य हिस्सों में भी लगाई जाएंगी।

ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा
भारत एक तेजी से उभरने वाली अर्थव्यवस्था हैं, जिसमें 100 करोड़ से भी ज्यादा लोग शामिल हैं और जिन्हें ऊर्जा की बड़ी मात्रा में आवश्यकता हैं। जिसकी पूर्ति भारत सरकार द्वारा विभिन्न नविनीकरणीय और अनविनीकरणीय संसाधनों का उपयोग करके की जा रही हैं। हमारा देश बिजली को उत्पन्न करने एवं उसकी खपत करने में विश्व में पांचवे स्थान पर हैं। हमारे देश में बिजली का उत्पादन हर साल बढ़ रहा हैं, पर हम इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते कि जनसंख्या भी साथ में बढ़ रही हैं।इसके लिए सरकार द्वारा ऊर्जा के वैकल्पिक श्रोतों का प्रयोग किया जा रहा है,जिसमें एक सौर ऊर्जा है। यह पर्यावरण के लिए अनुकूल है एंव ऊर्जा संरक्षण का बेहतर उदाहरण है।

शहर के अन्य हिस्सों में भी लगेंगे सोलर लाइट
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि सौर लाइट लगाने का काम चल रहा है। अभी मोहद्दीपुर रामगढ़ताल से आरकेबीके तक लगा है।जल्द ही शहर के अन्य हिस्सों में इसे लगा दिया जाएगा।

कम होगी बिजली की खपत
जानकारी के मुताबिक,जीडीए द्वारा लगाई जाने वाली सोलर लाइटों से बिजली की खपत नहीं होगी। सूर्य की रोशनी में यह चार्ज होगी और रात में स्वत: जल जाएगी।

क्या है सौर ऊर्जा
सामान्य भाषा में सौर ऊर्जा से तात्पर्य सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा से हैं। सूर्य की किरणों को एक बिंदु पर एकत्रित करके जब ऊर्जा उत्पन्न की जाती हैं, तो ये प्रक्रिया सौर ऊर्जा उत्पादन कहलाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+