UP: तय हो गई थी युवती की शादी, यह बात सुन मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता, पुलिस की हुई एंट्री
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शोहदे ने युवती की तय शादी तोड़वा दी है। इसके साथ ही युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी है। युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सहजनवा थाना क्षेत्र के पाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव का ही रहने वाला युवक उसके साथ छेड़खानी करता है। उसे कई महिनों से परेशान कर रहा है। विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी है। युवक ने तीन माह पूर्व तय हुई शादी तोड़वा दी है। उसने मंगेतर से आपत्तिजनक बातें बताकर यह विवाद तोड़वा दिया है।

एसओ सहजनवां इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी युवती के गांव का है और इस समय फरार चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications