UP: राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले शिव प्रताप शुक्ला ने दिया भाजपा से इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले शिव प्रताप शुक्ला ने बुधवार को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान वह भावुक दिखे।

shiv

Gorakhpur News: राज्य सभा सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने बुधवार को राज्यपाल पद की शपथ लेेने से तीन दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सदस्या से त्यागपत्र दे दिया। वह 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उन्होंने अपना त्याग पत्र बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह को दिया। इस समय वह भावुक हो गये और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर की राजनीति में लगभग चालीस वर्षों से सक्रिय भूमिका में थे। चार बार के विधायक शिव प्रताप यहां की राजनीति के हर दांव पेंच में माहिर थे। पार्टी को ही अपना जीवन मामने वाले शिव प्रताप ने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें एक दिन पार्टी से त्याग पत्र देना पड़ेगा। राजनीति के इन वर्षों में उन्होंने हर उतार-चढ़ाव को देखा। कभी समय बहुत अच्छा रहा तो कभी खराब भी। लेकिन एक चीज कायम रही वह शिव प्रताप की पार्टी के प्रति वफादारी व कर्मनिष्ठा। विपरीत दिनों में भी उन्होंने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा व पूरी तत्परता से लगे रहे। पार्टी ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा को महत्व दिया और उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बना दिया। त्यागपत्र देने के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री और सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

Recommended Video

    प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का सीएम ने दिया सौगात, कहीं यह बड़ी बात

    Gorakhpur: सांसद खेल स्पर्धा के समापन में वर्चुअली शामिल होगें पीएम मोदी, सीएम योगी रहेंगे मौजूद
    लोकसभा चुनाव अगले साल होना है। ऐसे में पार्टी अपनी पूरी तैयारी में अभी से दिख रही है। शिव प्रताप शुक्ला का कद बढ़ाते हुए पार्टी ने ब्राम्हण मतदाताओं को साधने प्रयास किया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में शिव प्रताप शुक्ला का इस वर्ग पर खासा प्रभाव माना जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+