Azadi ka Amrit Mahotsav: दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल के लिए गोरखपुर से निकली आरपीएफ की बाइक रैली
आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को रेलवे पुलिस फोर्स ने दिल्ली के नेशनल वॉर रुम तक जाने के लिए बाइक रैली निकाली। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक मिश्रा ने आरपीएफ जवा

गोरखपुर,17 जुलाई: आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को रेलवे पुलिस फोर्स ने दिल्ली के नेशनल वॉर रुम तक जाने के लिए बाइक रैली निकाली। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक मिश्रा ने आरपीएफ जवानों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बाइक रैली 14 अगस्त को दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचेगी। 15 अगस्त को ये बाइक रैली स्वतंत्रता दिवस के समारोह में शामिल होगी।
इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्रा ने कहा, 'देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में इसकी शुरुआत साबरमती आश्रम से की थी। महात्मा गांधी ने इस क्षेत्र से आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इसका संचालन किया था।इसी कड़ी में पूरे देश में एक साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने आरपीएफ के कार्यक्रम पर कहा, 'आरपीएफ की टीम जागरूकता अभियान चला रही हैं. यहां से बाइक रैली पश्चिमी चंपारण के लिए रवाना हुई है. जहां पर मोहनदास करमचंद गांधी द्वारा पहला सत्याग्रह प्रारंभ किया गया था. वहां पर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन है. उसके बाद चंपारण होते हुए 14 अगस्त तक बाइक रैली नेशनल वॉर मेमोरियल नई दिल्ली पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications