ROAD ACCIDENT IN BASTI : अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर,दो की मौत
बस्ती जिले के राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के खुशहालगंज रामलीला मैदान के पास गुरुवार देर रात अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हो

बस्ती जिले के राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के खुशहालगंज रामलीला मैदान के पास गुरुवार देर रात अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।गंभीर रुप से घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताई है।
गुरुवार देर रात जीवपुर गांव निवासी हर्षित सिंह (22), दुबौलिया कस्बा निवासी अजीत सोनी (20) अयोध्या से घर आ रहे थे। छावनी तिराहे पर पहले से ही वाहन के इंतजार में खड़े भिउरा गांव निवासी रोहित (25) को भी अपनी बाइक पर बैठा लिया। तीनों युवक राम जानकी मार्ग से होते हुए खुशहालगंज राम लीला मैदान के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके आपस में बात करने लगे। तभी दुबौलिया से छावनी की तरफ जा रही डीसीएम ने तीनों को चपेट में ले लिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस व परिजन उन्हे कप्तानगंज सीएचसी ले गए। जहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सक ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर भिउरा गांव निवासी रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हर्षित सिंह एवं अजीत सोनी को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।शुक्रवार को भोर में दुबौलिया कस्बा निवासी अजीत सोनी की भी मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि हर्षित सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।
Indore Road Accident : पेट्रोल पंप के पास खड़े टैंकर से टकराई कार, छह युवकों की मौत
भिउरा गांव निवासी रोहित तीन भाइयों एवं तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। रोहित घर से बाहर रहकर कहीं पर नौकरी करता था। पिता वेद प्रकाश पशुपालन विभाग में अंबेडकर नगर जनपद में नौकरी करते हैं। जबकि दुबौलिया कस्बा निवासी अजीत सोनी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। जो बीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। अजीत की मौत से पिता गोरखनाथ एवं मां सहित परिवार के लोग सदमे में हैं। इस हादसे से पूरे गांव में मातम है।












Click it and Unblock the Notifications