Gorakhpur News: राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, जानिए कौन रहा विजेता?
Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pardseh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार को सुनील राजभर वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
आजमगढ़ की टीम बनी विजेता
आजमगढ़ एवं भैरों पुर के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें आजमगढ़ की टीम ने भैरों पुर को पराजित कर स्वर्गीय सुनील राजभर वालीबाल ट्राफी पर कब्जा कर लिया ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बी एन मिश्रा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन, सचिव जिला वालीबाल संघ गोरखपुर, रजत कुमार मिश्र मैनैजर एयरपोर्ट गोरखपुर रहे। इस अवसर पर बी एन उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन श्री कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष, जिला वालीबाल संघ गोरखपुर रजत कुमार मिश्र, श्याम नारायण शुक्ला उपाध्यक्ष गोरखपुर वालीबाल एसोसिएशन, संदीप पुंडीर अन्तर्राष्ट्रीय वालीबाल खिलाडी अमित पांडेय सहायक मैनेजर एस बी आइ कों सम्मानित किया गया ।
बी एन मिश्रा उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल अनुसान सिखाता है। शरीर को फिट रखना है। सभी युवाओं को अपनी प्रतिभा बाहर अवश्य लानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications