ऋषि कपूर ने सिखाए अभिनय के गुर, उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला: र​वि किशन

गोरखपुर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गोरखपुर के बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऋषि कपूर एक महान कलाकार थे। ऐसे कलाकार को फिल्म इंडस्ट्री को खोना बहुत ही दुखद है। ऐसे कलाकार विरले ही जन्म लेते हैं। बता दें, ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, वह लंबे समय से बीमार थे।

ravi kishan expresses grief and condolences on rishi kapoor death

रवि किशन ने कहा- उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला

रवि किशन ने कहा, ''जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो उस समय ऋषि कपूर जी का पूरा सहयोग मुझे मिला। उन्होंने समय-समय पर मुझे अभिनय के गुर भी बताए। उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। कैसी भी मुश्किल घड़ी हो, अपने आप में धैर्य रखने की कला उन्होंने ही मुझे सिखाई।'' उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इस अपूर्णीय क्षति से दुखी है। देश के सभी कलाकार उनके असामयिक निधन से शोकाकुल हैं। निश्चित तौर पर फिल्म जगत की यह बहुत बड़ी क्षति है, जिसको पूर्ण नहीं किया जा सकता। इस महा कलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ उनकी यादों को सहेज कर अपने जीवन में रखने का पूरा प्रयास करूंगा।

इरफान के बाद ऋषि कपूर का निधन

वर्ष 2020 बॉलीवुड के लिए अब तक का सबसे बुरा साल रहा है। अभी 6 महीने भी पूरे नहीं हुए कि भारतीय फिल्म जगत ने एक के बाद एक अपने दो सितारों को खो दिया। पहले एक्टर इरफान खान और आज (गुरुवार) ऋषि कपूर के निधन के बाद से बॉलीवुड ही नहीं पूरा देश सदमे में है। लीड रोल में अपनी पहली ही फिल्म से देश के युवाओं के दिलों में छा जाने वाले एक्टर ऋषि कपूर का निधन मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में हुआ, वह पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। ऋषि कपूर के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+