Indian Railway: कामाख्या- वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस सहित इस ट्रेन को रेलवे ने किया पुनर्निधारित

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हो रहे पुल निर्माण कार्य के चलते दो ट्रेनों को पुर्निधारित किया है।

trains

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के बारी ब्राह्नमण स्टेशन यार्ड में मिलिटरी रैम्प साइडिंग एवं भरोली जं0 तथा सुजानपुर स्टेशनों पर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण हेतु नान इण्टरलॉक कार्य किये जाने के लिये ब्लाक दिया गया है। जिसकी वजह से कामख्या- वैष्णों देवी व गोरखपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस पुनर्निधारित कर चलाई जायेंगी ।

- कामाख्या से 28 मई,2023 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस कामाख्या से 240 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी ।
- गोरखपुर से 29 मई,2023 को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस गोरखपुर से 180 मिनट पुनर्निधारित कर चलाई जायेगी ।

Indain Railway: रेलवे ने प्रयागराज रामबाग- हावड़ा एक्सप्रेस का पानागढ़ स्टेशन पर किया प्रायोगिक ठहराव
टिकट की कर रहे थे दलाली
रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को गाड़ियों में आरक्षित बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टिकट दलालों, व्यक्तिगत यूजर आई. डी. पर रेल आरक्षित ई-टिकट बनाकर अवैध करोबार करने वालों, अवैध साफ्टवेयर से आरक्षित टिकट एवं तत्काल टिकट बनाकर उसका अवैध कारोबार करने वालो तथा ऐसे कार्यों में लिप्त ट्रैवेल्स एजेन्सी के संचालकों के विरूद्व निरन्तर जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे है।
इसी क्रम में 23 मई को रेलवे सुरक्षा बल अपराध आसूचना शाखा, फील्ड मुख्यालय, गोरखपुर द्वारा मुखबीर की सूचना पर मठिया चौराहा, मदनपुर, जिला-देवरिया स्थित एक इंटरनेट के दुकान के संचालक एवं चौक बाजार, मदनपुर, जिला-देवरिया स्थित ट्रैवेल्स एजेन्सी के संचालक को व्यक्तिगत यूजर आई.डी. पर बने 22, व्यक्ति यूजर आई.डी. पर बने 04 तत्काल ई-टिकट, 06 अदद सामान्य ई-टिकट तथा यात्रा समाप्त 41 तत्काल ई-टिकट एवं 18 अदद सामान्य ई-टिकट सहित कुल 69 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया सदर को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+