Indain Railway: रेलवे ने प्रयागराज रामबाग- हावड़ा एक्सप्रेस का पानागढ़ स्टेशन पर किया प्रायोगिक ठहराव
रेलवे ने प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस का पानागढ़ स्टेशन पर एक मिनट का प्रायोगिक ठहराव किया है।

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 12334- 12333 प्रयागराज रामबाग- हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस का पूर्व रेलवे के पानागढ़ स्टेशन पर 17 मई से प्रायोगिक आधार पर 01 मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है।
17 मई से प्रस्थान करने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस पानागढ़ स्टेशन पर 05.08 बजे पहुंचकर 05.09 बजे छूट रही है। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 18 मई, 2023 से प्रस्थान करने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस पानागढ़ स्टेषन पर 21.52 बजे पहुंचकर 21.53 बजे छूट रही है।
यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 मई, 2023 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर अपराध आसूचना शाखा गोण्डा व रेलवे सुरक्षा बल, बहराइच द्वारा संयुक्त रूप से पूरैनी बाजार केशरगंज स्थित एक दुकान से अवैध ई-टिकटों के कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 09 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-02569 में 12 वर्ष का एक लड़का डरा-सहमा हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन लखनऊ को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications