UP: पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- सात पुलिसकर्मियों ने की थी मनीष की हत्या, डीएम व एसएसपी ने दी थी धमकी
कानपुर के व्यवसायी मनीष की गोरखपुर में हुई हत्या मामले में पत्नी मीनाक्षी ने पुलिसवालों पर कई नए आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के आधार पर सीबीआई ने जांच शुरु कर दी है।

Gorakhpur News: मनीष हत्याकांड मामले में पत्नी मीनाक्षी ने कई नए आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित एक होटल में कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की हत्या पुलिसवालों ने जांच के दौरान कर दी थी। मनीष की पत्नी ने सीबीआई को दाखिल की चार्जसीट में कई नए आरोप लगाए हैं। सीबीआई ने इस मामले में फिर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। सीबीआई टीम 14फरवरी को गोरखपुर आई थी।
मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने नए अरोप लगाते हुए कहा है कि मनीष की हत्या छह नहीं बल्कि सात पुलिसकर्मियों ने की थी। इन लोागों ने गला दबाकर मनीष को मार दिया था। मीनाक्षी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उसने मनीष के हाथ से सोने का ब्रेसलेट और 85हजार नगदी लूटने का भी आरोप लगाया है।
Recommended Video

मीनाक्षी गुप्ता के अधिवक्ता केके शुक्ला का कहना है कि मीनाक्षी ने पुलिसवालों पर कई नए आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के आधार पर सीबीआई ने फिर से जांच शुरु की है। इसके आधार पर साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।
कानपुर के रहने वाले व्यवसायी मनीष गुप्ता सितंबर,2021 में गोरखपुर घूमने आए थे। इस दौरान वह रामगढ़ताल थानाक्षेत्र स्थित होटल कृष्णा पैलेस में रुके थे। जांच के दौरान इसी होटल में पुलिसवालों ने मनीष की हत्या कर दी थी। मीनाक्षी की तहरीर पर तीन नामजद समेत छह पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications