Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Commonwealth Games 2022: देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली प्रियंका का पूर्वोत्तर रेलवे से है यह खास नाता

भारत की प्रियंका गोस्वामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 की 10000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में शनिवार को सिल्वर मेडल जीत लिया। बर्मिंघम में जारी इन खेलों में यह ट्रैक एंड फील्ड में भारत का तीसरा पदक है।इनकी जीत पर जहां पूरा देश जश

गोरखपुर,6अगस्त: भारत की प्रियंका गोस्वामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 की 10000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में शनिवार को सिल्वर मेडल जीत लिया। बर्मिंघम में जारी इन खेलों में यह ट्रैक एंड फील्ड में भारत का तीसरा पदक है।इनकी जीत पर जहां पूरा देश जश्न मना रहा है वही रेलवे को प्रियंका पर नाज है।प्रियंका गोस्वामी व पूर्वोत्तर रेलवे का खास नाता है।वह पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। रेलवे ने उनकी इस शानदार जीत पर उन्हें बधाई एंव शुभकामनाएं दी हैं।

priyanka

इज्जतनगर मंडल में हैं कार्यरत
मूल रुप से प्रियंका गोस्वामी मेरठ की रहने वाली हैं। वर्ष 2018 में खेल कोटा के तहत उन्हें पूर्वोत्तर रेलवे में नौकरी मिली।इस समय वह इज्जतनगर मंडल में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। रेल अधिकारी बताते हैं कि प्रियंका नौकरी में आने के बाद भी अपने खेल पर पूरा समय देती थी। तभी से तैयारी में लगी हुई थीं। अवकाश लेकर वह कैंप व प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होने चली गईं। वह पूर्वोत्तर रेलवे की पहली महिला कर्मचारी हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता है।

प्रियंका गोस्वामी ने देश के साथ बढ़ाया रेलवे का मान
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह बताते हैं कि प्रियंका ने देश के साथ रेलवे का मान भी बढ़ाया है।हमारे लिए गौरव की बात है कि रेलवे में कार्यरत प्रियंका ने आज देश के लिए मेडल जीता है।मैं पूरे पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं देता हूं।उनका यह मेडल देश की बेटियों के लिए प्रेरणाश्रोत होगा। इससे खेल भावना प्रोत्साहित हुई है।

महिलाओं की 10 हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने अपनी ये रेस 43ः38 मिनट में पूरी की। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42ः34 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं केन्या की एमिली 43ः50ः86 मिनट में रेस पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं।

नरसा के संरक्षक महाप्रबन्धक,पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्रा, अध्यक्ष योगेश मोहन, महासचिव पंकज कुमार सिंह एवं समस्त टीम नरसा ने खुशी व्यक्त करते हुये एथलीट प्रियंका गोस्वामी को उनकी इस उपलब्धि के लिये बधाई दी ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+