Gita Press: PM Modi देखेंगे गीता प्रेस की स्थापना व गौरवशाली इतिहास पर आधारित डाक्यूमेंट्री
गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समापन समारोह में पीएम मोदी को चार मिनट की डाक्यूमेंट्री दिखाने की तैयारी की गयी है जो गीता प्रेस के गौरव, इतिहास व कार्यप्रणाली को दर्शाएगी।

Gorakhpur News: गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगें। इस दौरान गीता प्रेस प्रबंधन ने पीएम को चार मिनट की डाक्यूमेंट्री दिखाने की तैयारी की है। इसमें गीता प्रेस का गौरवशाली इतिहास व स्थापना सहित यहां की कार्यप्रणाली को दर्शाया गया है।
गीता प्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी ने बताया कि समापन समारोह के अवसर पर पीएम मोदी ने यहां आने की स्वकीकृति तो दे दी है पर तिथि को लेकर अंतिम निर्णय पीएमओ करेगा। पीएम के आगमन की तैयारी तेज चल रही हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को यहां के इतिहास, गौरव व कार्यप्रणाली पर आधारित चार मिनट की डाक्यूमेंट्री भी दिखाने की तैयारी है। इसके लिए लीला चित्र मंदिर में बड़े एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होने बताया कि इसके साथ ही पीएम मोदी की उपस्थिति में श्री शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन किया जाएगा। आज इस पुस्तक की छपाई का कार्य पूर्ण हो जाएगा। चार जून को गीता प्रेस का शताब्दी वर्ष पूर्ण होगा। पिछले साल इस शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की थी। जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications