राष्ट्रपति ने गोरखपुर में किया वन महोत्सव का शुभारंभ, आयुष विश्वविद्यालय में लगाया 'एक पेड़ मां के नाम'
President Of India Droupadi Murmu News Gorakhpur: देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली से सात जुलाई तक चलने वाले 'वन महोत्सव-2025' का सोमवार को शुभारंभ किया। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया। राष्ट्रपति ने पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया।
राष्ट्रपति ने यहां जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया, फिर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

वन मंत्री ने की त्रिवेणी वन की स्थापना, 8 नवजात को दिया ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट
वन महोत्सव के अंतर्गत ही वन, पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कुकरैल में त्रिवेणी वन (बरगद, नीम और पीपल) की स्थापना की। उन्होंने यहां ओपन जिम का उद्घाटन, योगा मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ व बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात वन मंत्री ने महिला वीरांगना अवंतीबाई चिकित्सालय में 8 नवजात को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट व परिजनों को सहजन का पौधा भेंट किया।
राष्ट्रपति ने कहाकि जब पूर्वांचल और अधिक स्वस्थ-सुरक्षित होगा, तब पूरा यूपी और तेजी से समग्र प्रगति के मार्ग पर बढ़ेगा। जब देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेगा तो तब पूरा भारत प्रगति के नए प्रतिमान स्थापित करेगा। राष्ट्रपति ने अपील की कि दृढ़ संकल्प के साथ हम सभी विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते रहें।












Click it and Unblock the Notifications