Fatima Hospital में पोप फ्रांसिस को अर्पित की गई श्रद्धांजलि, इस वजह से थे सभी धर्मो में लोकप्रिय
Pope Francis Latest News Fatima Hospital Gorakhpur Uttar Pradesh: कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन पूरे विश्व में उनके चाहने वालों के लिए बेहद दुखद है। पूरे विश्व में उन्हें अपने तरीके से लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम सिटी गोरखपुर में स्थित फातिमा हॉस्पिटल पादरी बाजार गोरखपुर में भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक संतोष सेबेस्टियन ने फ्रांसिस पोप के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई।
उनका व्यक्तित्व हमे सदैव सीख देता रहेगा - डॉक्टर मंगलेश
मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि फ्रांसिस पोप का इस दुनिया से जाना सभी धर्म के लोगों के लिए दुखद है, क्योंकि उन्होंने सभी धर्मो को माना और उनसे जुड़े लोगों की सेवा की। उनका पूरा व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा दायक रहेगा।
मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

वह इंसानों में भगवान देखते थे - फादर संतोष सेबेस्टियन
फातिमा हॉस्पिटल के निदेशक फादर संतोष सेबेस्टियन ने कहा कि पोप का जाना हम सभी के लिए कष्टदाई है। मन आज काफी व्यथित है। मैं उन्हें पूरे फातिमा हॉस्पिटल परिवार की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने इंसानों की सेवा को सर्वोपरि रखा। इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म माना। सभी धर्मो का सम्मान किया। इंसान को भगवान समझाना और सभी के साथ सामान व्यवहार करना हमें सदैव सीख देते रहेंगे। आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी बातें , उनके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उनके विचार सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत रहेंगे
जटात्शंकर गुरुद्वारा अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि इस धरती पर जो भी जीव आया है उसे जाना ही है। वह चाहे मनुष्य हो, जानवर हो या वनस्पति। पोप फ्रांसिस 88 साल की अवस्था में हम सभी को छोड़ कर जा चुके हैं लेकिन उनके विचार सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत रहेंगे। वह किसी एक देश के नहीं बल्कि विश्व गुरु थे। वह किसी एक धर्म के नहीं बल्कि सभी धर्मो को साथ लेकर चलने वाले थे।
सेवा का भाव हम सभी में होना चाहिए
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रामकुमार जायसवाल ने कहा कि पोप फ्रांसिस का पूरा व्यक्तित्व हम सभी को जीवन भर प्रेरणा देगा। उनके बनाए रास्ते पर उनके चाहने वाले हमेशा चलेंगे। उन्होंने जिस तरह सेवा को सर्वोपरि रखा वह हम सभी को भी अपने जीवन में उतरना चाहिए। सेवा का भाव हम सभी में होना चाहिए।

इस श्रद्धांजलि सभा में पुष्प दंत जैन, उपाध्यक्ष, व्यापारी कल्याण बोर्ड, उत्तर प्रदेश, निदेशक फा. विल्सन सी. डी., डॉ विनय सिन्हा एम.डी. मुख्य चिकित्साधिकारी, फादर शिजो एसोसिएट निदेशक, सिस्टर लता एम.एस.जे. प्रशासिका, फातिमा अस्पताल , नर्सिंग छात्राये व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications