Mann Ki Baat: 'हर हाल में जीतना चाहता है भारत' मन की बात में बोले पीएम मोदी, गोरखपुर में उत्साहित हुए लोग
Mann Ki Baat 104 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 'मन की बात' रेडियो पर रविवार को प्रसारित हुआ। यह कार्यक्रम का 104वां एपिसोड था। इस कार्यक्रम को लेकर गोरखपुर में खासा उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व आमजन सभी ने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुना। सांसद रवि किशन, मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व विधायक विपिन सिंह ने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की बदलती तस्वीर की सराहना की।
सांसद रवि किशन ने कहा पीएम के नेतृत्व में देश ने चांद पर पहुंच बनायी
मालवीय नगर वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुन रहे सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की बनी वैश्विक पहचान की सराहना की। उन्होंने कहा आज देश सही दिशा में जा रहा है। हमारे वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया है जिस पर पूरी दुनिया को भारत पर नाज है। पीएम के नेतृत्व में देश का ऐतिहासिक विकास हुआ है। आज देश ने चांद तक अपनी पहुंच बना ली है।

गोरखपुर के मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में बुलंदियों को छू रहा है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश है। हमें मां भारती के वैज्ञानिकों पर गर्व है। जिन्होंने अपनी मेहनत व लगन से भारत को एक नई पहचान दिलाई है।
नए स्पिरिट के साथ आगे बढ़ रहा भारत
गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से विधायक विपिन सिंह ने कहा कि आज भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में नई ऊर्जा और नई स्पिरिट से आगे बढ़ रहा है। देश की विश्व स्तर पर शानदार पहचान बनी है।
इसी क्रम में गोरखपुर के तारामंडल, पादरीबाजार, सूर्यकुंड, भटहट, नौसढ़, मोहद्दीपुर, शाहपुर, असुरन, राप्ती नगर सहित कई जगहों पर पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात सुनी गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं व आमजन का उत्साह देखने योग्य था। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में चंद्रयान की सफलता का जिक्र भी किया।












Click it and Unblock the Notifications