पूर्वांचल को 8422 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, दही-चूड़ा व इडली-सांभर का भी इंतजाम
Gorakhpur News, गोरखपुर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम पूर्वांचल समेत गोरखपुर 8422 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे। साथ ही गोरखपुर आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस वे के साथ गोरखपुर कांडला के बीच एलपीजी गैस पाइपलाइन की आधारशिला भी रखेंगे।

वहीं, 4816 करोड़ की लागत से बनने जा रहा गोरखपुर आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस ट्रेन और 3100 करोड़ रुपए की लागत वाली, गोरखपुर कांडला एलपीजी पाइपलाइन इस क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। 288.30 करोड़ की लागत वाला मोहदीपुर जंगल कौड़िया फोरलेन ना केवल शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में अहम साबित होगा। प्रधानमंत्री अपने इस दौरे में पिपराइच मुंडेरवा चीनी मिल की शुरुआत करेंगे। मेडिकल कॉलेज में दो छात्रावासों समेत सुपर स्पेशलिटी विंग स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में मददगार होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8,000 करोड की परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए इसका शिलान्यास करेंगे। 903 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ प्रधानमंत्री गोरखपुर से पूरे पूर्वांचल को 9325 करोड रुपए की सौगात देंगे जनपद से गए प्रस्ताव पर पीएमओ ने लगभग अपनी स्वीकृति दे दी है। लोकसभा चुनाव से पहले जनपद में हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल के लिए तोहफा का पिटारा होगी।
वहीं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आ रहे किसान जनप्रतिनिधियों के लिए खानपान का जो मैन्यू तैयार किया गया है। उसमें इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि उन्हें अपने क्षेत्र के देसी भोजन का स्वाद मिले उन्हें दही चूड़ा और इडली सांभर परोसा जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि देश भर से लगभग 5 हजार किसान प्रतिनिधि इस रैली में शिरकत करेंगे। बता दें कि किसान प्रतिनिधियों के गोरखपुर पहुंचने का सिलसिला 21 फरवरी से शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: शामली: शहीदों के घर पहुंचे राहुल-प्रियंका, परिजनों को दी सांत्वना
-
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
West Bengal Elections 2026: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, किसे कहां से मिला मौका? -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications