गोरखपुर: नाबालिग को अगवा कर पड़ोसी युवकों ने किया गैंगरेप, पी​ड़िता ने खाया जहर

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में गैंगरेप के बाद लोकलाज के डर से पीड़ित किशोरी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।

physical attack victim girl consume poison to end her life

पड़ोस के युवक ने की हैवानियत

एक जुलाई को किशोरी गगहा बाजार गई थी। वहां पर उसे पड़ोस का युवक मिल गया, जिसने झांसा देकर उसे अगवा कर लिया। इसके बाद अनजान जगह पर ले जाकर बंधक बना लिया। वहां युवक के दो साथी आए और तीनों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच देर रात किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। सुबह होते होते घटना की जानकारी पूरे गांव को हो गई। आहत किशोरी ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

केस दर्ज, तीनों की तलाश में जुटी पुलिस

गुरुवार को परिजनों ने आरोपी मुदस्सिर अली, अख्तर और सफायत अली के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता का कहना है कि घटना प्रकाश में आई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+