UP Orthocon: गोरखपुर में जुटेंगे देश-विदेश के हड्डी रोग विशेषज्ञ, गंभीर बिमारियों पर होगा मंथन

Gorakhpur News: गोरखपुर में यूपी आर्थोकॉन का आयोजन 24 फरवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के पांच सौ से अधिक हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह गोरखपुर आर्थोपेडिक क्लब की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकते हैं।
आर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर बीबी त्रिपाठी ने बताया कि यूपी आर्थोकॉन का तीन दिवसीय आयोजन शहर में किया जा रहा है। 24 से 26 फरवरी तक देश-विदेश के कई डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इसमें हड्डी से संबंधित गंभीर रोगों पर मंथन किया जाएगा। इस कांफ्रेंस में सीएम योगी भी मौजूद रह सकते हैं। इस कार्यक्रम का थीम आर्थोपेडिक केयर विथ नॉलेज शेयर है। इसमें हड्डी बीमारी के विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
बीबी त्रिपाठी ने बताया कि इसमें कई तरह के ट्रामा जोड़, दूरबीन विधि से ऑपरेशन, हड्डी प्रत्यारोपण व हड्डी के ऑपरेशन में विकसित नई तकनीकों के बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसके कई कारण हैं। अनियमित दिनचर्या, पोषक तत्वों की कमी, मौसम का बदलाव भी हड्डीयों कों प्रभावित करते हैं। ऐसे में इस सेमिनार के माध्यम से हड्डी रोग के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरुक किया जा सकेगा। इसके साथ ही हड्डी रोगों के उपचार की भी जानकारी मिलेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications