Gorakhpur News : सपा नेता के बेटे को पुलिस ने कार्बाइन के साथ किया गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने सपा नेता के बेटे को कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद की है।

arrest

Gorakhpur News: गोरखुपर के खोराबार क्षेत्र के ग्राम मताैनी का प्रधान व सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव कुंवर प्रताप सिंह के बेटे को पुलिस ने गुरुवार देर रात प्रतिबंधित कार्बाइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय प्रताप का कार्बाइन से फायरिंग करते वीडियों वायरल हुआ था,जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और सभी आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। विजय प्रताप हथियारों की तस्करी मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, खोराबार क्षेत्र में गुरुवार को कार्बाइन से फायरिंग करते एक वीडियो वायरल हुआ। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो वह फायरिंग करने वालों की तलाश में जुट गयी। छानबीन में पता चला कि यह फायरिंग मतौनी के प्रधान विजय प्रताप ने की है। यह फायरिंग डांस के दौरान किया गया था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। कई जगह छापेमारी भी की गयी। पुलिस व स्वाट टीम ने फायरिंग करने वाले सभी आरोपियों को कचहरी से गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस ने देर रात तक कार्बाइन के लिए छापेमारी की जिसे बरामद कर लिया गया। पुलिस ने विजय के पिता को भी हिरासत में ले लिया है।जानकारी के मुताबिक,विजय प्रताप की ससुराल बिहार सिवान में है। वह कार्बाइन सहित कई हथियारों की तस्करी भी करता है। यह 6 माह पूर्व फायरिंग के आरोप में जेल भी जा चुका है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि कार्बाइन के साथ फायरिंग करते प्रधान का वीडियो वायरल हुआ था।इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्बाइन भी बरामद कर ली गयी है। इससे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    दर्जनों बदमाशों ने घर पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, Live Video देख दहल जाएंगे आप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+