PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज,व्यक्तित्व पर लगेगी प्रदर्शनी

आज विश्व के सबसे प्रभावशाली नेता,देश के प्रधानमंत्री व करोड़ों लोगों की पसंद नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिन है।संघर्ष,कठोर परिश्रम व ईमानदारी में विश्वास रखने वाले पीएम मोदी आज 72 वर्ष के हो गए।गोरखपुर सहित पूर्वांचल

गोरखपुर,17सितंबर: आज विश्व के सबसे प्रभावशाली नेता,देश के प्रधानमंत्री व करोड़ों लोगों की पसंद नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिन है।संघर्ष,कठोर परिश्रम व ईमानदारी में विश्वास रखने वाले पीएम मोदी आज 72 वर्ष के हो गए।गोरखपुर सहित पूर्वांचल को एम्स,फर्टिलाइजर सहित कई उपहार देने वाले नेता के जन्मदिन को कार्यकर्ता खास तरीके से मनाएंगे।गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में सुबह 11 बजे पीएम मोदी के व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी लगेगी।कई जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसके साथ ही 15दिनों तक सेवा दिवस के रुप में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

pm modi

व्यक्तित्व पर लगेगी प्रदर्शनी भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।वह हमारे नेता यह हमारा सौभाग्य है।आज इनका जन्मदिन मनाना हम सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है।उन्हें जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं देता हूं ।पीएम मोदी का उद्देश्य गरीबों की सेवा रही है।उनका हित की सर्वोपरि रहा है।इसलिए भाजपा उनके जन्मदिन को सेवा भाव के रुप में मनाएगी।शहर के दिग्विजयनाथ पार्क में उनके व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी लगेगी।इसके साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Recommended Video

    PM Modi Birthday जन्मदिन पर मां से न मिल पाने का मलाल, भावुक हुए पीएम | वनइंडिया हिंदी | *News

    विकलांगों को वितरित होगी ट्राई साइकिल
    सांसद प्रतिनिधि समरेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा भाव के रुप में हम मना रहे हैं।गरीबों व असहायों का हित सर्वोपरि है।इसी क्रम में भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यजनों को ट्राई साईकिल वितरित की जाएगी सीतापुर आई हॉस्पिटल के बगल में सुबह 11:30 बजे इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

    भाजपा का सेवा अभियान पखवाड़ा
    भाजपा पीएम के जन्म दिन को 17 सितंबर से गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर तक मनाएगी। पार्टी ने इसे सेवा अभियान पखवाड़ा का नाम दिया है। इसके तहत सभी जिलों में अनेकता में एकता उत्सव मनाने के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया जाएगा। इस अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण अभियान, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच उपकरण वितरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर खादी और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस दौरान योजनाओं से लाभान्वितों से भी सीधा संवाद करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+