Gorakhpur: डॉक्टर ने नवजात को देख बताया ठीक,रास्ते में हो गयी मौत,परिजनों ने किया हंगामा

गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर-2 स्थित वैदिक हॉस्पिटल पर डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर की लापरवाही से शिशु की मौत हो गयी।

child death

Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के बजरंग धाम कॉलोनी स्थित वैदिक हॉस्पिटल में उपचार कराने आए नवजात शिशु की मंगलवार को मौत हो गयी। यहां डाक्टर ने शिशु को देखने के बाद घर के ले जाने को कहा। रास्ते में ले जाते समय ही बच्चे की मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरु कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के हरसेवक नंबर-दो के कॉलोनी बजरंग धाम स्थित वैदिक अस्पताल पर शिशु की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। शाहपुर क्षेत्र के आम बाजार के रहने वाले विजय निषाद की पत्नी 12 दिसंबर को वैदिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने शिशु को जन्म दिया। अगले ही दिन डॉक्टर ने शिशु को स्वस्थ बताते हुए घर भेज दिया। घर पहुंचने पर शिशु की तबियत खराब हो गयी। परिजन फिर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर पीएन गुप्ता ने शिशु को देखा और घर जाने को कहा। परिजन शिशु को लेकर घर लौटने लगे। अभी कुछ ही दूर गए थी कि शिशु की मौत हो गयी। फिर शिशु को लेकर वे हॉस्पिटल गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत कर दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया।

शिशु की दादी ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अस्पताल ने हमसे इलाज के नाम पर 25 हजार रुपए भी ले लिए और इलाज नहीं किया। डॉक्टर का बोर्ड लगा है लेकिन वो समय से आते नहीं हैं। डॉक्टर की लापरवाही से शिशु की मौत हो गयी है। मैंने कार्रवाई के लिए गुलरिहा थाने में तहरीर दी है।

इन आरोपों का खंडन करते हुए वैदिक अस्पताल के संचालक विकास ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया था। परिजनों ने दवा देने में लापरवाही बरती है जिससे शिशु की मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+