UP : पैसों के लिए इकलौता बेटा बना मां का कातिल, शव को पांच दिन तक रखा तख्त के नीचे
गोरखपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक 80 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर में बेड के नीचे पांच दिनों तक पड़ा रहा। यह मामला है गुलरिहा के शिवपुर शाहबाजगंज मोहल्ले की। पुलिस ने पुत्र को हिरासत में लिया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के शिवपुर शाहबाजगंज मोहल्ले में मंगलवार की सुबह 80 वर्षीय महिला का शव मिला उसके कमरे में पड़ा मिला। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव पांच दिनों से बेड के नीचे पड़ा था। पुत्र पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक,शिवपुर शाहबाजगंज की रहने वाली पूर्व शिक्षिका का शांति का शव पांच दिनों से घर में पड़ा था। आस-पास के लोगों का कहना है कि बदबू आने पर महिला का पुत्र अगरबत्ती जला दिया करता था। चर्चा यह भी है कि बेटे ने ही पैसों के लालच में महिला की हत्या कर दी है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि मंगलवार की सुबह गुलरिहा पुलिस को सूचना मिली कि शिवपुर शाहबाजगंज में एक महिला की मृत्य हो गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि एक महिला जिनकी उम्र लगभग 80 वर्ष है उनका शव है जो बेड के नीचे पांच दिनों से पड़ा हुआ है। महिला के पुत्र ने पूछताछ में कुछ स्पष्ट न बताते हुए कहा कि मेरे पास पैसे न होने के कारण मैं इनका अंतिम संस्कार नहीं कर पाया। पुत्र नशे का आदी है और मानसिक रुप से कमजोर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications