अगर आपको भी है मोटापा, तो हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं में होने वाली एक ऐसी बिमारी है जिसका सीधा संबंध मोटापे से है। यह बिमारी इतनी खतरनाक है जिससे महिलाओं में बांझपन की समस्या आ जाती है।

Gorakhpur News: एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं में होने वाली एक ऐसी बिमारी है जो मोटापे के कारण बढ़ती नजर आ रही है। इस खतरनाक बिमारी से बांझपन का खतरा भी बढ़ रहा है। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के डॉक्टरों से खास बातचीत में इस बिमारी के बारे में कई और तथ्य सामने निकल कर आए हैं। आप भी अगर मोटापे की शिकार हैं तो यह खबर जरुर पढ़ें।
महिलाओं में मोटापा और बांझपन के बीच एक और कड़ी है एंडोमेट्रियोसिस। यह बिमारी ज्यादातर उच्च आयवर्ग की महिलाओं में हो रही है। गर्भासय, अंडाशय और फेलोपियन की दिवारों पर टिश्यूज की परत मोटी हो जाती है। इसके कारण महिलाओं को गर्भधारण करने में कठिनाई होती है।

बढ़ रही मरीजों की संख्या बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रसूति व स्त्री रोग विभाग में इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या ज्यादा देखने को मिल रहे है। महज चार साल पहले जहां ऐसे मरीजों की संख्या पांच फीसदी थी आज बढ़कर छह फीसदी हो गया है।आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो चिंता का विषय है।
यह आती है समस्या बीआरडी मेडिकल कॉलेज गायनी विभाग की प्रोफेसर अंकिता कुमार ने बताया कि इस बिमारी में महिलाओं को पीरियड व यूरीन के दौरान अत्यधिक दर्द होता है। इसके साथ ही इस बिमारी में गर्भधारण करने में समस्या आती है। गर्भासय के आस- पास की परत मोटी होने के कारण महिला का गर्भवती होना मुश्किल हो जाता है। इलाज में देरी होने पर यह बांझपन में तब्दील हो जाता है। इसके मरीजों को पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है। पेट की सूजन, उबकाई आना, डिप्रेशन,तनाव इसके लक्षण हैं।

इन बातों का रखें ध्यान गायनी की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर रीना श्रीवास्तव ने बताया कि यह बिमारी उच्च आय वर्ग की महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती हैं। ज्यादातर 25 से 35 आयु वर्ग की महिलाओं को यह समस्या ज्यादा आती है। नए रिसर्च के मुताबिक यह बिमारी शरीर के आंतरिक हार्मोन मेेें बदलाव से भी होता है। डॉक्टर रीना श्रीवास्तव कहती हैं कि नियमित दिनचर्या, उचित खान-पान और व्यायाम से मोटापे से बचा सकता है। वसा का सेवन कम करें। अंकुरित अनाज व फल अवश्य लें।












Click it and Unblock the Notifications