Indian Railway: इन स्टेशनों से होगा आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन,यहां देखें पूरी लिस्ट

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर के दो स्टेशनों कैंट व नकहा से छह ट्रेनों का संचालन शुरु करने की योजना को हरी झंडी दे दी है।अब जल्द ही इन स्टेशनों से आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा।डीआरएम लखन

गोरखपुर,28सितंबर: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर के दो स्टेशनों कैंट व नकहा से छह ट्रेनों का संचालन शुरु करने की योजना को हरी झंडी दे दी है।अब जल्द ही इन स्टेशनों से आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा।डीआरएम लखनऊ ने छह ट्रेनों को गोरखपुर के बजाए कैंट और नकहा से चलाने का प्रस्ताव दिया था।

train

जानकारी के मुताबिक, डीआरएम लखनऊ ने छह ट्रेनों को गोरखपुर के बजाए कैंट और नकहा से चलाने का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद एनईआर को प्रस्ताव भेजा गया था। कैंट से तीन और नकहा के तीन लोकल ट्रेन चलाए जाने का प्रस्ताव था। इसमें कैंट से गोरखपुर से कनकटियागंज की तीन पैसेंजर और नकहा से गोरखपुर से गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर से गोण्डा और गोरखपुर से सिवान पैसेंजर शामिल हैं।

कैंट और नकहा स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन बनाने का काम भी तेज हो गया है। कैंट मे स्टेशन का भवन भी बनकर तैयार हो गया है। कैंट की पुरानी तीन लाइनों पर प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जा रहा है जिससे एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में दिक्कत न आए। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक कुछ सालों में गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ी है। इसे ही ध्यान में रखकर गोरखपुर कैंट को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस स्टेशन पर सभी आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन से जाने वाले ट्रेनों की संख्या बहुत है।इसको ध्यान में रखते हुए नकहा और छावनी स्टेशन से छह ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+