गोरखपुर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

Pooja Special Train Gorakhpur: त्यौहारों पर आपकी राह आसान बनाएंगी यह ट्रेनें

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।गोरखपुर,दिल्ली,कोयंबटूर,मुबंई हर जगह के यात्रियों को राहत मिलेगी।

Google Oneindia News

गोरखपुर,5अक्टूबर: रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।यह ट्रेनें आपकी राह आसान बनाएंगी।अगर आप घर से दूर हैं और त्योहारों पर अपने घर आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी होगी।प्रमुख पूजा स्पेशल ट्रेनें गोरखपुर-कोयंबटूर-गोरखपुर,अमृतसर-गोरखपुर,गोरखपुर-चण्डीगढ़,गोरखपुर-दादर प्रमुख हैं।

गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर

गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर

यात्रियों की सुविधा के लिए 05005/05006 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 14अक्टूबर से किया जाएगा।पांच फेरों में यह ट्रेन चलाई जाएगी। 05005 ट्रेन 11 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से दोपहर 2.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल 15 अक्टूबर से 12 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से दिन में 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गोरखपुर-कोयंबटूूर एक्सप्रेस

गोरखपुर-कोयंबटूूर एक्सप्रेस

कोयंबटूर से गोरखपुर लौटने वाले यात्रियों के लिए आठ अक्टूबर से पांच नवंबर तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी।05303 नंबर की गोरखपुर-कोयम्बटूर प्रत्येक शनिवार को सुबह 08.30 बजे रवाना होगी। बस्ती,गोण्डा,ऐशबाग,कानपुर सेंट्रल होते हुए कोयंबटूर पहुंचेगी।

गोरखपुर-चण्डीगढ़

गोरखपुर-चण्डीगढ़

चंडीगढ़ व गोरखपुर के यात्रियों के लिए यात्रा को आसान बनाने के लिए रेलवे ने 01656/01655 चण्डीगढ़-गोरखपुर-चण्डीगढ़ साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चण्डीगढ़ से 20 अक्टूबर से 10 नवम्बर, तक प्रत्येक गुरुवार को और गोरखपुर से 21 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 फेरों के लिए किया जाएगा। 01656 चण्डीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल चण्डीगढ़ से रात 11.35 बजे जाकर दूसरे दिन शाम 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01655 गोरखपुर-चण्डीगढ़-गोरखपुर से रात 8.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 2.10 बजे चण्डीगढ़ पहुंचेगी।

गोरखपुर-दादर

गोरखपुर-दादर

गोरखपुर से दादर के लिए 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से चलाने का निर्णय लिया है। 01027 दादर-गोरखपुर पूजा स्पेशल दादर से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन देर रात 2.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01028 गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल 01 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 2.25 बजे प्रस्थान कर देर रात 3.25 बजे दादर पहुंचेगी।

दरभंगा-आनंद विहार

दरभंगा-आनंद विहार

दिल्ली,गाजियाबाद,नोएडा के यात्रियों के लिए 05527/05528 दरभंगा-आनन्द विहार-दरभंगा द्वि-सप्ताहिक त्यौहार स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को दरभंगा से और 24 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक आनन्द विहार से 07 फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05527 दरभंगा-आनन्द विहार स्पेशल 23 अक्टूबर से दरभंगा से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान कर अलगे दिन दोपहर 1.00 आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05528 आनन्द विहार-दरभंगा स्पेशल 24 अक्टूबर से आनन्द विहार से 3.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 3.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

बरौनी-जम्मूतवी-गोरखपुर

बरौनी-जम्मूतवी-गोरखपुर

पूजा स्पेशल ट्रेन 04646/04645 जम्मू तवी-बरौनी-जम्मूतवी वाया गोरखपुर पूजा स्पेशल का संचलन 10 नवम्बर तक सात फेरों के लिए किया जाएगा । 04646 जम्मू तवी-बरौनी पूजा स्पेशल जम्मूतवी से 10 नवम्बर तक जम्मूतवी से सुबह 05.45 बजे प्रस्थान कर सुबह 4.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर दोपहर 11.45 बरौनी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04645 बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल 11 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से शाम 4 बजे प्रस्थान कर रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 8.45 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

English summary
north east railway gorakhpur will soon start pooja special train on festival
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X