Independence Day 2023: घर बैठे ऐसे मंगा सकते हैं 'तिरंगा', स्वतंत्रता दिवस पर डाक विभाग ने की यह खास पहल
Gorakhpur News: इस बार हम सभी 15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। ऐसे में पूरे देश में तैयारियों का क्रम जारी है। संस्थान, स्कूल, ऑफिस सहित सभी जगहों पर इसे खास बनाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में डाक विभाग ने एक खास पहल की है। इसके तहत आप घर बैठे ही तिरंगा मंगा सकते हैं।
ऐसे मंगा सकते हैं घर बैठे तिरंगा पोस्ट आफिस गोरखपुर मंडल के सीनियर सुप्रीटेंडेंट ऑफ पोस्ट मास्टर मनीष कुमार ने बताया, गोरखपुर मंडल में 5,21 लाख झंडा बेचने का टारगेट है। ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को उनके घर तक डाकिया तिरंगा पहुंचाएगा।उन्होंने बताया, ऑनलाइन बुकिंग के अलावा लोग अपने नजदीकी डाकघर से भी झंडे की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा डाक विभाग की ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा (www.epostoffice.gov.in) के जरिए भी राष्ट्रीय ध्वज खरीदा जा सकेगा। गोरखपुर के 2 हेड ऑफिस, 76 सब पोस्ट ऑफिस, 541 ब्रांच ऑफिस पर तिरंगा बेचने की व्यवस्था की गई है। इस बार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पोस्टल डिपार्टमेंट तिरंगा सभी पोस्ट आफिसेज से बेचेगा।

यह लगेगा शुल्क ऑनलाइन तिरंगा मंगाने पर एक तिरंगा के लिए आपको 25 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, ऑनलाइन तिरंगा खरीदने के लिए 12 अगस्त तक ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। ऑनलाइन बुकिंग कराने पर डाकिया चिट्ठी की तरह तिरंगे की भी डिलीवरी आपके घर कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications