NER Gorakhpur: तत्काल टिकट का अवैध कारोबार करने वालों पर रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई

NER Gorakhpur Latest News Hindi Indian Railway: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ के साथ ही यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 26 मई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी सिटी द्वारा सारनाथ स्टेशन की निगरानी के दौरान आरक्षण केंद्र से 01 व्यक्ति को रेलवे आरक्षित तत्काल टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर 01 अदद रेल आरक्षित तत्काल टिकट एवं 02 अदद भरे हुए आरक्षण मांगपत्र के साथ गिरफ्तार किया गया।

26 मई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बुढ़वल व अपराध आसूचना शाखा,लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा निगरानी के दौरान रेलवे स्टेशन तहसील फतेहपुर के आरक्षण केंद्र से 01 व्यक्ति को रेलवे आरक्षित तत्काल टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर उसके मोबाइल से 08 अदद काउंटर व 01 अदद ई-टिकट एवं 02 अदद भरा हुआ व 01 अदद खाली आरक्षण मांगपत्र के साथ गिरफ्तार किया गया।

railway news

Indian Railway: लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें डिटेल
26 मई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल, छपरा द्वारा प्लेटफार्म सं.-2 पर स्थित पार्सल आफिस के पास 02 नाबालिग लड़के उम्र लगभग
15-15 वर्ष अकेले मिले, जिन्हे अग्रिम कार्यवाही हेतु चाइल्ड लाइन छपरा जं. को सुपुर्द किया गया। 26 मई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट द्वारा गाड़ी सं. 15031 मे घर से भागकर जा रहा 01 नाबालिग लड़का व 01 नाबालिग लड़की उम्र करीब 16-16 वर्ष को गोण्डा पोस्ट पर लाया गया जिन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु चाइल्ड लाइन गोण्डा को सुपुर्द कर दिया गया।

25 मई, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा को गाड़ी संख्या 12553 मे महिला यात्री का एक थैला मिला। यात्री के पोस्ट पर
उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन कर थैला सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+