Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary: गोरखपुर में इस खास अंदाज में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को किया याद
Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary News In Hindi Gorakhpur: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शुक्रवार को गोरखपुर में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सुबह से कार्यकर्ताओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। 11:30 बजे के करीब भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की फोटो पर पुष्प समर्पित कर उन्हें याद किया। एक एक कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
Recommended Video

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि मुलायम सिंह यादव जैसा हमे मुखिया मिला था। वह धरती के नेता थे। आमजन से वो इस तरह जुड़े थे मानो उनका परिवार हो। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुलायम सिंह की जयंती के अवसर पर कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ ही हमने कुष्ठ आश्रम, विद्यालयों सहित कई अन्य जगहों पर फल वितरित करने का काम किया। जिले में व्यापक स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम किए जा रहे है।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने इस अवसर मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उतना सरल, उतना सहज नेता देश में न कोई था और न होगा। वह जिस तरह पार्टी और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित रहते थे वह अद्भुत था। उनके जैसा नेता एक ही बार जन्म लेता है।

UP Bypolls Exit Polls 2024: एग्जिट पोल में बीजेपी की बड़ी जीत का अनुमान, 60 प्रतिशत से कम मतदान की चर्चा
इस अवसर पर विनय शंकर तिवारी, जियाउल इस्लाम, महानगर अध्यक्ष सब्बीर, देवेंद्र भूषण निषाद, शकील,
हीरा यादव , आफताब मियामी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications