Mukhyamantri Yuva Udyami Yojna: सरकार दे रही बिना ब्याज रोजगार के लिए पैसे और 6 सौ बिजनेस आईडिया, ये हैं पात्र
Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए खास पहल कर चुकी है। सरकार की इस योजना से युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। दरअसल, योगी सरकार उत्तर प्रदेश के युवाओं को 5 लाख रुपए तक का लोन बिना ब्याज के दे रही है। इसी क्रम में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में 1070 युवाओं को 48 करोड़ रुपए का ऋण प्रदान किया। आइए जानते हैं इस दौरान सीएम योगी ने क्या कहा और यह पूरी योजना क्या है?
क्या बोले सीएम योगी
उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रगति में आने वाली हर बाधा को दूर करने के लिए सरकार संकल्पित है। 24 जनवरी को शुरू की गई 'सीएम युवा उद्यमी स्कीम' को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। योजना के तहत 1 लाख आवेदनों के लक्ष्य के सापेक्ष 2 लाख 67 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें से 1 लाख से अधिक आवेदनों को स्क्रीनिंग के बाद बैंकों को भेजा गया, जिनमें से 25 हजार से अधिक को मंजूरी मिल चुकी है और ऋण वितरण शुरू हो गया है। आज मेरठ में 1070 युवाओं को इस योजना का लाभ मिला।

Job In UP: परिवहन विभाग में निकली भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, ये हैं पात्रता की शर्तें
यह है पूरी योजना
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत प्रदेश सरकार यहां के युवाओं को बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का लोन दे रही है। जो 4 साल के लिए दिया जा रहा है।
करना होगा यह काम
अगर आप को भी लोन लेना चाहते हैं तो
यूपी सरकार के एमएसएमई विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत 600 बिजनेस आईडियाज भी दिए हैं।
ये हैं शर्ते
लोन उन्हीं युवाओं को दिया जाएगा, जो कम से कम आठवीं पास हैं. हालांकि, 10 वीं पास आवेदकों को सरकार की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी। अगर आवेदन चार साल के अंदर 5 लाख रुपये तक के लोन का सफलतापूर्वक भुगतान कर देता है, तो उसे 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा । उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।












Click it and Unblock the Notifications