Ravi Kishan ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा,पीड़ितों में वितरित की राहत सामग्री
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने रविवार को कैंपियरगंज विधानसभा के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की एंव राहत सामग्री वितरित की।
Ravi Kishan News Gorakhpur: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने रविवार को गोरखपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया ।इस दौरान उन्होने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।वर्तमान समय में गोरखपुर की सभी नदियां उफान पर हैं और कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

सांसद ने कैंपियरगंज विधानसभा के ग्राम रामकोला,चकदहा व भुजौली गांवों का दौरा किया। वह बाढ़ पीड़ितों से मिले उन्हें राहत सामग्री भी दी। इस दौरान कैंपियरगंज के विधायक फतेहबहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
विधायक फतेबहादुर सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन के सानिध्य में कैम्पियरगंज विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। पीडितों के लिये राहत पैकेज घर-घर पहुंचाये जा रहे है। पीड़ितों की हर सभव मदद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications