Ravi Kishan ने दानिश अली के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Ravi Kishan News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने दानिश अली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दानिश अली पर कार्रवाई की मांग करते हुए लोकसभा अक्ष्यक्ष ओम बिडला को पत्र लिखा है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी और बसपा सांसद दानिश अली के बीच विवाद का मामला है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि अगर विधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो दानिश अली के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। मैं यहां रमेश विधूड़ी के दिए बयान का समर्थन नहीं करता हूं। लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई इसलिए होनी चाहिए क्यों कि उन्होंने मेरे ऊपर भी अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने मेरे परिवार पर टिप्पणी की, मैं जब जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पर चर्चा कर रहा था।

ravi kishan

सांसद ने कहा कि मैंने पत्र लिख लोकसभा अध्यक्ष से दानिश अली पर कार्रवाई की मांग की है।मैंने अनुरोध किया है कि दानिश अली ने भी अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया है इसलिए इनके ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

सांसद रवि किशन ने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ और सबका विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। सभी के प्रति समान व सम्मान भाव से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी सांसदों का फर्ज बनता है कि उनके कार्य में बिना किसी अवरोध के अपना सहयोग दें। कुछ लोग ऐसे से जिन्हे विकास कार्यों का होना भी अच्छा नही लग रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+