Ravi Kishan ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे

Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया एंव उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही सांसद ने उनके विचारों को याद किया एंव उन्हें प्रेरणाश्रोत बताया। उक्त बातें सांसद ने ग्राम पंचायत रहजी में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

सांसद रवि किशन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेंगे। वो जीवन में आगे बढ़ने और अच्छा करने के लिए हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उनका जीवन त्याग व तपस्या का उदाहरण हैं। उनकी समाज सेवा हम सभी को सेवा के सही अर्थ को बताती है।

ravi kishan

सांसद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इनके नेतृत्व में देश व उत्तर प्रदेश में सेवा को सर्वोपरि मानते हुए कई कार्य हो रहे हैं। आज गरीबों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। निराश्रितों को घर,शिक्षा व रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे है।

सांसद ने कहा कि पिछले नौ सालों में देश में जो काम हुए हैं वह दीनदयाल जी के संकल्पों व विचारों को मूर्त रुप दे रहे हैं। इन नौ वर्षों में प्रधानमंत्री ने जो ऐतिहासिक कार्य किया है वह पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए योजना बनाई और उसे मूर्त रुप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+