गोरखपुर: सास नहीं बनाती थी खाना तो नई नवेली बहू ने बुला ली पुलिस, बोली- पूरे दिन देखती है TV
गोरखपुर। सास और बहू की नोंक-झोंक तो आपने होते हुए भी सुनी और देखी भी होगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सास और बहू की नौक-झौक का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक नई नवेली बहू ने डायल 112 पर कॉल कर अपनी सास पर बासी खाना देने और खाना ना बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। जानिए फिर क्या हुआ...

ये मामला गगहा थाना क्षेत्र के मंझगांवा का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यहां एक नई नवेली दुल्हन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि उसकी सास उसे बासी खाना देती है। दुल्हन का आरोप था कि उसकी सास उसे बासी खाना देती है और खुद दिनभर बैठकर टीवी देखती रहती है। इस तरह मैं बासी खाना खाकर बीमार हो जाउंगी।
नई नवेली दुल्हन के आरोप को सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। हालांकि, पुलिस को महिला की सास ने बताया कि उसकी बहू झूठ बोल रही है। कहा वह हमेशा ताजा खाना देती है जबकि उसकी बहू खुद दिनभर मोबाइल में बिजी रहती है। इतना ही नहीं, उसकी बहू खुद कभी खाना नहीं पकाती है। उधर सास बहू के इस झगड़े को सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को वार्निंग देकर मामला शांत कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जिसकी वजह से घर में अकेली सास बहू के बीच में आए दिन झगड़ा होता रहता है। वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि घर में सास बहू अकेली ही रहती हैं। दोनों के पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जिसकी वजह से दोनों रोज झगड़ा करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications