जिन छात्रों को आज उपाधि मिली है वे यह संकल्प लें कि समाज के लिए काम करेंगे - आनंदीबेन पटेल
MMMUT Gorakhpur Dikshant Samaroh Latest News Uttar Pradesh: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का दशम दीक्षांत समारोह 26 अगस्त 2025, मंगलवार को विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित हुआ। दसवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष, इसरो एवं सचिव, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार डॉ वी नारायणन उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय धीरे धीर आगे बढ़ रहा है, और एक मॉडल विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने समारोह में स्कूली बच्चों की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि गोद लिए गांव के छोटे छोटे बच्चों की प्रतिभा यहां दिख रही और और मुझे पूरा विश्वास है कि यदि हम ऐसे ही प्रयास करते रहे तो भारत आने वाले समय में विश्व गुरु अवश्य बनेगा।

उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को आज उपाधि मिली है वे यह संकल्प लें कि समाज के लिए काम करेंगे। उन्होंने छात्रों से अपील की कि आज आपको सम्मान मिला है तो अपने भीतर नम्रता और विवेक लाएं। वह जरूरी है। जैसे की फलों से लदा पेड़ खुद ही झुक जाता है वैसे आप को पढ़ने का अवसर मिला, सम्मान मिला तो आपको नम्रत और विवेक युक्त होकर समाज को कुछ दें, देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। उन्होंने कहा की जिन शिक्षकों और छात्रों ने किताबें लिखी है, वह भविष्य में काम आयेंगी।
उन्होंने कहा कि अक्सर गांव के स्कूलों में लाईब्रेरी नहीं होती है या होती भी है तो पुस्तकें नहीं होती हैं। इसलिए, राजभवन द्वारा हमेशा स्कूलों को पुस्तकें भेंट की जाती हैं। आप सब भी गांव के स्कूलों में पुस्तकें भेंट करें क्योंकि गांव के बच्चों में बहुत क्षमताएं हैं। बस उनकी प्रतिभा को तराशने की जरूरत है। विवि से निकले छात्र गांव के किसानों, महिलाओं तक पहुंच कर उन्हें अपने ज्ञान का लाभ दें। उन्होंने कहा कि विवि एक या दो गांव को गोद लेकर एआई की जानकारी दें। एआई के सदुपयोग के तरीके युवाओं को बताए। साइबर फ्रॉड को रोके। टेक्नोलॉजी के माध्यम से अब घर बैठे ही डिजी लॉकर के ज़रिए ऑनलाइन डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। अब छात्रों को इसके लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाने की जरूरत नहीं होगी। अंत में उन्होंने छात्रों से अपील की कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्प लें।












Click it and Unblock the Notifications