DIG Gorakhpur ने नारी शक्ति के सम्मान में की यह खास पहल, कहा - 'मिलेगी हर पल मदद'
Mission Shakti 5 Latest News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार प्रयत्नशील है। मिशन शक्ति 5 इसमें नया अध्याय है। सीएम योगी ने इसका शुभारंभ किया। गोरखपुर पुलिस भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए तत्पर दिख रही है। गोरखपुर रेंज के डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा ने नारी शक्ति और सम्मान के लिए सोमवार को खास पहल की। इस दौरान एसपी सिटी अभिनव त्यागी भी साथ रहे।
पुलिस उप निरीक्षक गोरखपुर रेंज ने गोरखपुर में नारी शक्ति के सम्मान व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम के साथ शहर क्षेत्र में भ्रमण कर बालिकाओं महिलाओं को महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिला के अंदर सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास की भावना और मजबूत करना है। डीआईजी ने बताया कि इस अभियान के तहत अब हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्पडेस्क होंगे, जहां महिला बीट पुलिस अधिकारी चौबीसों घंटे महिलाओं की मदद करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान के पांचवे चरण की शुरुआत की है. जिसके जरिए योगी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश दे रही है. इस बार मिशन शक्ति की थीम है "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश". यह अभियान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications