Gorakhpur: आपसी रंजिश में बदमाश ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

गोरखपुर में पुरानी रंजिश में बदमाश ने युवक को गोली मार दी है। गंभीर हालत में घायल का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

goli

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में होली के दिन सिगरेट के पैसे मांगने पर शुरु हुए विवाद में एक बदमाश ने युवक को गोली मार दी। गोली उसके कमर पर लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सहजनवा के रंदौली उर्फ मठिया के केशवाखोर टोला में सिगरेट खरीदने के बाद पैसा मांगने पर दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे को गोली मार दी। गोली युवक के कमर के नीचे लगी। इसके बाद बदमाश युवक के घर भी घायल युवक के परिजनों ने हमला बोल दिया। जिसमें दूसरे पक्ष के युवक के माता पिता घायल हो गए हैं। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गयी है।

सहजनवा के थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया विवाद के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दी गयी है। दोनों पक्षों के चार चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

एक अन्य मामले में सहजनवा के भिटिया गांव में एक युवक वीरेंद्र पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि इस मामले में अभी किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Recommended Video

    गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे सीएम योगी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+