Christmas 2023: गोरखपुर में क्रिसमस पर सजे बाजार, सांता क्लॉज हैं बच्चों की पहली पसंद, इनकी भी है डिमांड
Christmas News Gorakhpur: उत्साह और उमंग का पर्व क्रिसमस जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। बाजारों में भी रौनक बढ़ती दिख रही है। इन दिनों गोरखपुर में क्रिसमस से संबंधित सामानों की जमकर खरीददारी हो रही है। बाजार सांता क्लॉज,क्रिसमस ट्री सहित अन्य सामग्रियों से सजे नजर आ रहे हैं। सर्द हवाओं और ठंड का लोगों की खरीददारी पर कोई असर नहीं है। इस पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
गोरखपुर में क्रिसमस पर सजे बाजार ईसाई धर्म का सबसे बड़ा पर्व माने जाने वाला क्रिसमस अभी 25 दिसंबर को है। लेकिन इसे लेकर तैयारियां अभी से शुरु हो चुकी हैं। बाजारों में अच्छा खासा रौनक है। क्रिसमस पर्व की खरीददारी करने में सीएम सिटी के लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां के प्रमुख बाजारों असुरन,धर्मशाला,मोहद्दीपुर,गोेलघर,बेतियाहाता, आजाद चौक,रुस्तमपुर,तारामंडल,सूर्यकुंड सहित कई अन्य जगहों पर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं।

सांता क्लाज और क्रिसमस ट्री की है ज्यादा डिमांड गोरखपुर के असुरन चौराहे पर अपनी दुकान करने वाले रईस अहमद बताते हैं कि इस बार क्रिसमस को लेकर लोगों में कुछ ज्यादा उत्साह दिख रहा है। इस बार का मार्केट और ऊपर उठ रहा है। लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। सांता क्लाज और क्रिसमस ट्री की ज्यादा डिमांंड है। इसके साथ ही टैडी बीयर,क्रिसमस कैप, बच्चों की ड्रेस की भी बहुत डिमांड हैं।
Recommended Video

सजावट कर रहे लोग अभी से क्रिसमस पर लोगों ने घरों को सजाना शुरु कर दिया है। बहुत से लोगों ने अपने घर को सुंदर तरीके से सजा भी दिया है। चर्च, हॉस्पिटल सहित कई अन्य इमारते भी सजी दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications