क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने डॉक्टरों पर थूका और फेंके पत्थर, पुलिस ने संभाला मामला

गोरखपुर। गाजियाबाद और कानपुर के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहजनपद गोरखपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती एक मरीज ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं मरीज ने मेडिकल टीम पर पत्थरबाजी कर सेंटर में इधर-उधर थूकने लगा। इसके बाद टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने सख्ती कर उसे दोबारा क्वारंटान करवाया।

man spit on health team and threw stones at Quarantine Center in Gorakhpur

मामला गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके के बेलवा दाखिली गांव का है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में क्वारंटाइन सेंटर बनाया है। जानकारी के मुताबिक, गांव का धनेश यादव दिल्ली में रहता था। 31 मार्च को वह घर लौटा था तो उसे गांव के ही क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 टीम के डॉ. संजय त्रिपाठी, कुमार गौरव, समसुद्दीन शनिवार को जांच करने पहुंचे। जैसे ही टीम पहुंची, वैसे ही धनेश उग्र हो गया और डॉक्टरों पर ही थूकने लगा।

जब टीम ने मना किया तो गालीगलौज करने लगा। इसी बीच उसने पास ही पड़े पत्थर को उठाकर टीम को दौड़ा लिया। टीम ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। उसके बाद कोविड प्रभारी ने इसकी सूचना दरोगा विशाल राय को दी। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और युवक से वजह पूछी। युवक ने पेट दर्द की शिकायत बताई और फिर थूकने लगा। पुलिस ने सख्ती कर उसे दोबारा क्वारंटाइन कराया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उसकी इस हरकत से गांव और टीम में दहशत का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+