गोरखपुर: बहमाशों ने दिनदहाड़े कचहरी में वकील को मारी गोली, मौत

Gorakhpur news, गोरखपुर। जिले में एक वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दीवानी मामलों के जानकार अधिवक्ता जग नारायण यादव की कचहरी परिसर में उस समय हत्या हुई जब वे अपनी सीट पर बैठकर काम कर रहे थे। तभी करीब साढ़े तीन बजे एक युवक आया और उनसे बात करते-करते पिस्तौल निकालकर गोली मार दी। जिले के कोतवाली इलाके के सिविल बार के पीछे बाइक से आए दो बदमाशों ने गोलियां बरसाईं जिससे वकील की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही अफरातफरी मच गई।

lawyer shot dead in the court premises in gorakhpur

पैकोलिया इलाके के करमिया निवासी जग नारायण यादव फिलहाल रौतापार में आवास था। उनकी किसी से रंजिश थी इस नतीजे पर अभी पुलिस नहीं पहुंची है मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ सूत्र हासिल हुई हैं जिसमे किसी मुकदमें को लेकर पिछले दिनों किसी मुवक्किल से हॉट-टॉक हुई थी। उधर वकीलों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

lawyer shot dead in the court premises in gorakhpur

बस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि 2 अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल से कचहरी में आए थे। एक बाइक से उतर कर तमंचा हाथ मे लेकरअधिवक्ता जग नारायण यादव के पास पहुंच कर गोली मार दिया और असलहा लहराते हुए निकल गए। हमने हर चौकी थानों पर वायरलेस कर दिया है। हत्यारों की खोजबीन जारी है। जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे। हत्या किन वजहों से हुई है इसकी जांच की जा रही है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+