Jagannath Rath Yatra ISKCON: गोरखपुर में इस तारीख को निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, यह रहेगा रूट
Jagannath Rath Yatra 2025 ISKCON Gorakhpur: गोरखपुर में 5 जुलाई को श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन इस्कॉन (ISKCON) संस्था की ओर से भव्य रूप में किया जा रहा है। यह यात्रा एचएन सिंह चौराहे से शुरू होकर असुरन चौक, गीता वाटिका होते हुए पादरी बाजार स्थित इस्कॉन मंदिर पर समाप्त होगी। यात्रा की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी और यह रात्रि 9 बजे तक चलेगी।
रथ यात्रा के समापन पर इस्कॉन मंदिर पादरी बाजार में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस रथ यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालु भक्ति गीतों, झांकियों और नृत्य के माध्यम से राधा-कृष्ण की भक्ति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

इस्कॉन से जुड़े अविनाश ने बताया कि इस रथयात्रा का उद्देश्य लोगों में भगवान श्रीजगन्नाथ, राधा और कृष्ण के प्रति श्रद्धा और भक्ति भाव को जागृत करना है। श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए "हरे रामा हरे कृष्णा" जैसे कीर्तन गाते हुए लोगों को आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित कर रहे हैं।
शहर के अलग-अलग हिस्सों से सैकड़ों भक्तों के जुड़ने की उम्मीद है, जो इस अवसर को एक आध्यात्मिक उत्सव का रूप देंगे। इस रथयात्रा में झांकियां, कीर्तन मंडलियाँ और भक्तों की टोली विशेष आकर्षण रहेंगी।
निवेदन: सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर यात्रा स्थल पर पहुंचें और इस भव्य आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें।












Click it and Unblock the Notifications