आधुनिक कृषि को बढ़ावा देगा वीडिंग रोबोट, खर्च होगा कम: कुलपति
Gorakhpur News: कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के डॉ निखिल रघुवंशी ने एक ऑटोमेटिक सोलर पावर वेडिंग रोबोट के डिजाइन का आविष्कार किया, जिसका पेटेंट यूनाइटेड किंगडम में प्रकाशित हुआ है। कृषि में कम खर्चे मे खरपतवार नियंत्रण के लिए यह आविष्कार बहुत ही सफल साबित होगा।
यह अविष्कार सौर ऊर्जा पर आधारित है , कम लागत की वजह से किसान इस अविष्कार से बहुत ही लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही यह रोबोट रोड साइड के खरपतवार नियंत्रण करने में भी सक्षम होगा।खरपतवार नियंत्रण में यह आविष्कार मील का पत्थर साबित होगा।इसकी कम लागत की वजह से यह आविष्कार आने वाले समय में मॉर्डनाइजेशन इन एग्रीकल्चर को बढ़ावा देगा।

इस तकनीकी डिजाइन की खोज एवं अंतरराष्ट्रीय पेटेंट के लिए कुलपति महोदया प्रोफेसर पूनम टंडन तथा निदेशक, कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान प्रोफेसर शरद कुमार मिश्र ने डॉ निखिल रघुवंशी को हार्दिक बधाई दी तथा उनके कार्य को सराहा। इसके पूर्व भी कृषि संस्थान के डाॅ निखिल रघुवंशी तथा डाॅ मोनालिसा साहू को कृषि का नवीन माडल तैयार करने के लिए भी भारतीय पेटेंट मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications