Indian Railway: छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैण्ट-शाहगंज-जफराबाद रेल खंड पर स्थित शाहगंज-बिलवाई-तुलसीनगर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के संबंध में नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण
- छपरा से 08, 09, 12 एवं 15 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- फर्रूखाबाद से 09, 10, 13 एवं 16 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- छपरा से 10, 11, 14 एवं 17 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 15053 छपरा-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- लखनऊ जं0 से 07, 08, 11 एवं 14 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 15054 लखनऊ जं0-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

train

Indian Railway: मिचौंग तूफान के कारण निरस्त रहेगी लखनऊ- चेन्नई एक्सप्रेस, देखें पूरी अपडेट
मार्ग परिवर्तन
- आजमगढ़ से 06, 08, 09, 11, 12, 13 एवं 15 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर जं0-जौनपुर सिटी-सुल्तानपुर- लखनऊ-उन्नाव-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी । इस गाड़ी का ठहराव मालीपुर, अकबरपुर, अयोध्या, अयोध्या कैण्ट, रूदौली, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग स्टेशनों पर नही रहेगा ।
- दिल्ली से 07, 08, 10, 11, 12, 14 एवं 15 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-उन्नाव-लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर सिटी-जौनपुर जं0-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी । इस गाड़ी का ठहराव ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, रूदौली, अयोध्या कैण्ट, अयोध्या, अकबरपुर, मालीपुर स्टेशनों पर नही रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+