Indian Railway: मिचौंग तूफान के कारण निरस्त रहेगी लखनऊ- चेन्नई एक्सप्रेस, देखें पूरी अपडेट
Indain Railway News: आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में मिचौंग तूफान के कारण चेन्नई से 05 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 16093 चेन्नई-लखनऊ जं. एक्सप्रेस एवं 07 दिसम्बर, 2023 को लखनऊ जं. से चलने वाली 16094 लखनऊ जं.-चेन्नई एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके साथ ही ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन की तिथि में संशोधन किया गया है।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. रेलखण्ड पर स्थित वीरांगना लक्ष्मी बाई जं.-दतिया स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन निर्माण कार्य के सम्बंध मंे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. स्टेशन पर रूट रिले इन्टरलाकिंग में सुधार हेतु नान इन्टरलाक कार्य किये जाने के कारण कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया था, जिसमें से 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन की तिथि में निम्नवत् संशोधन किया गया है।

Railway: बाराबंकी- अयोध्या रूट की कुछ ट्रेनों का बदला मार्ग, कई रहेंगी निरस्त,यात्रा से पूर्व देखें पूरी लिस्ट
- ग्वालियर से 12, 13, 15, 16 से 17 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भिंड-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी।
- बरौनी से 10, 11, 13, 14, 16 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-इटावा-भिंड के रास्ते चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications