Indian Railway: बनारस-झूसी मेमू स्पेशल ट्रेन का संचलन 9 दिसम्बर से
Indian Railway Update: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिये 05475/05476 बनारस-झूसी-बनारस मेमू विशेष गाड़ी का संचलन 09 दिसम्बर, 2023 से किया जायेगा।
05475 बनारस-झूसी मेमू विशेष गाड़ी 09 दिसम्बर, 2023 से बनारस से 10.50 बजे प्रस्थान कर हरदत्तपुर से 11.05 बजे, कछवा रोड से 11.22 बजे, माधोसिंह से 11.37 बजे, ज्ञानपुर रोड से 11.52 बजे तथा हंडिया खास से 12.17 बजे छूटकर झूसी 13.00 बजे पहुॅचेगी।

Indian Railway: तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें, कई का बदला मार्ग
वापसी यात्रा में 05476 झूसी-बनारस मेमू विशेष गाड़ी 09 दिसम्बर, 2023 से झूसी से 16.05 बजे प्रस्थान कर हंडिया खास से 16.35 बजे, ज्ञानपुर रोड से 16.58 बजे, माधोसिंह से 17.12 बजे, कछवा रोड से 17.27 बजे तथा हरदत्तपुर से 17.52 बजे छूटकर बनारस 18.15 बजे पहुॅचेगी। यह गाड़ी में 16 कोच के मेमू रेक से चलायी जायेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 03 दिसम्बर, 2023 को गाड़ी सं. 11062 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को जांच के दौरान ट्रेन में 09 वर्ष का एक लड़का रोते हुए मिला, जिसे रेलवे सुरक्षा बल, बलिया के माध्यम से चाइल्ड वेलफेयर सेन्टर, बलिया को सुपुर्द किया गया।
04 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, मऊ द्वारा गाड़ी सं. 15049 के कोच सं. बी.6 से यात्री का छूटा हुआ एक थैला बरामद कर मऊ पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित पर उसे सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications