Indian Railway: तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें, कई का बदला मार्ग
Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. रेलखण्ड पर स्थित वीरांगना लक्ष्मी बाई जं.-दतिया स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन निर्माण कार्य के सम्बंध में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. स्टेशन पर रूट रिले इन्टरलाकिंग में सुधार हेतु नान इन्टरलाक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण
- वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 15 से 17 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाली 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 15 से 17 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाली 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- लखनऊ जं. से 16 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 12593 लखनऊ जं.-भोपाल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- भोपाल से 17 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 12594 भोपाल-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- हैदराबाद से 15 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 17 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 16 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 05303 गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- महबूबनगर से 18 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 05304 महबूबनगर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
- ग्वालियर से 11 से 17 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भिंड-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी।
- बरौनी से 10 से 16 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-इटावा-भिंड के रास्ते चलाई जायेगी।
- चेन्नई से 16 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 16093 चेन्नई-लखनऊ जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बीना-गुना-शिवपुरी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी।
- गोरखपुर से 14 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-शिवपुरी-गुना के रास्ते चलाई जायेगी।
- ओखा से 10 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलाई जायेगी।
- सूरत से 15 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलाई जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ललितपुर-खजुराहो-महोबा-मानिकपुर-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
नियंत्रण-
- 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस 15 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को विजयवाड़ा-झांसी के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 16 दिसम्बर, 2023 को विजयवाड़ा-झांसी के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 16 दिसम्बर, 2023 को ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 15 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications