Indian Railway: स्टेशनों पर लगेगा वीडियो वॉल,बढ़ेगी रेलवे की आय
रेलवे ने गोरखपुर व लखनऊ स्टेशनों पर वीडियों वॉल लगाने की तैयारी की है।इससे फर्म, कंपनियां और संस्थाएं रेलवे के माध्यम से आसानी से अपनी बात आमजन तक पहुंचा सकेंगी। प्रथम चरण में गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन में वीडियो वाल लगाए ज
गोरखपुर,11सितंबर: रेलवे ने गोरखपुर व लखनऊ स्टेशनों पर वीडियों वॉल लगाने की तैयारी की है।इससे फर्म, कंपनियां और संस्थाएं रेलवे के माध्यम से आसानी से अपनी बात आमजन तक पहुंचा सकेंगी। प्रथम चरण में गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन में वीडियो वाल लगाए जाएंगे।इसके लिए गोरखपुर व लखनऊ मंडल में टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल प्रशासन ने वीडियो वाल लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। गोरखपुर में तीन और लखनऊ जंक्शन पर दो वीडियो वाल लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। वीडियो वाल के लिए जल्द ही स्थल भी निर्धारित कर लिए जाएंगे। जानकारों के अनुसार रेलवे प्रशासन स्टेशनों पर रीयल टाइम पर वाल में लगे वीडियो स्क्रीन के माध्यम से एक साथ विज्ञापन प्रसारित कर सकेगा।स्टेशनों पर बड़े-बड़े स्क्रीन पर विज्ञापन प्रसारित होते रहेंगे। यहां जान लें कि स्टेशन परिसर में विशेषकर प्लेटफार्मों और विश्रामालयों में टीवी, डिस्प्लेबोर्ड, होर्डिंग और बैनर-पोस्टर के माध्यम से विज्ञापन प्रसारित करता रहता है। अब तो ट्रेनों में कोच के बाहर और अंदर भी विज्ञापन के माध्यम से कंपनियों का प्रचार-प्रसार शुरू हो गया ।
पूर्वोत्तर रेलवे आमदनी का लगातार जरिया बढ़ाता जा रहा है। गोरखपुर जंक्शन की खाली बाहरी दीवारों पर भी विज्ञापन की योजना तैयार कर रहा है। अब दीवारों पर विभिन्न माध्यमों से कंपनियों का प्रचार कर राजस्व बढ़ाएगा। इससे दीवारें सुरक्षित और साफ-सुथरा रहेंगी, रेलवे को आमदनी भी बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications