Railway: दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचलन अविध में रेलवे ने किया विस्तार, देखें पूरी अपडेट

Indain Railway: रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलायी जा रही 01025- 01026 दादर-बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन अवधि का विस्तार किया जा रहा है। पूर्व से चलायी जा रही 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी दादर से 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 39 फेरों के लिये चलायी जायेगी तथा वापसी यात्रा में 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी बलिया से 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 37 फेरों के लिये चलायी जायेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दादर से 14.15 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 15.02 बजे, नासिक रोड से 17.31 बजे, भुसावल से 21.10 बजे, दूसरे दिन हरदा से 01.07 बजे, इटारसी से 02.35 बजे, रानी कमलापति से 04.05 बजे, बीना से 06.50 बजे, ललितपुर से 08.00 बजे, टीकमगढ़ से 08.42 बजे, खरगापुर से 09.22 बजे, महाराजा छत्रसाल छतरपुर से 10.37 बजे, खजुराहो से 12.40 बजे, महोबा से 13.42 बजे, बांदा से 14.47 बजे, चित्रकूट धाम से 16.07 बजे, मानिकपुर से 16.50 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 19.15 बजे, ज्ञानपुर रोड से 20.08 बजे, वाराणसी से 21.55 बजे, औड़िहार से 22.42 बजे, मऊ से 23.50 बजे तथा तीसरे दिन रसड़ा से 00.20 छूटकर बलिया 01.45 बजे पहुंचेगी।

train

वापसी यात्रा में 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बलिया से 15.15 बजे प्रस्थान कर रसड़ा से 15.52 बजे, मऊ से 16.55 बजे, औड़िहार से 18.02 बजे, वाराणसी से 18.55 बजे, ज्ञानपुर रोड से 19.47 बजे, प्रयागराज जं0 से 21.50 बजे, दूसरे दिन मानिकपुर से 00.57 बजे, चित्रकूट धाम से 01.27 बजे, बांदा से 03.02 बजे, महोबा से 04.05 बजे, खजुराहो से 06.10 बजे, महाराजा छत्रसाल छतरपुर से 07.02 बजे, खरगापुर से 07.42 बजे, टीकमगढ़ से 08.42 बजे, ललितपुर से 10.30 बजे, बीना से 11.45 बजे, रानी कमलापति से 13.55 बजे, इटारसी से 15.25 बजे, हरदा से 16.20 बजे, भुसावल से 20.25 बजे, नासिक रोड से 23.40 बजे, तीसरे दिन ईगतपुरी से 00.55 बजे तथा कल्याण से 02.43 बजे छूटकर दादर 03.35 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+