Indian Railway: जौमैटो ने रेलवे के इन स्टेशनों पर शुरु की अपनी सेवा, मिलेंगे मनपसंद खाने

Indian Railway News Gorakhpur: जोमैटो ने दिल्ली, लखनऊ,वाराणसी व प्रयागराज स्टेशनों पर अपनी सेवा शुरु की है। इससे यात्री अपने मनपसंद का खाना ऑर्डर कर सकेंगे। दीपावली तक गोरखपुर स्टेशन पर भी यह सुविधा शुरु हो सकती है।

अब ट्रेन में भी यात्रियों को अपनी मनपसंद खाने मिल सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को दो घंटे पूर्व जोमैटो पर ऑर्डर करना होगा। जोमैटो के डिलीवरी ब्वाय अब स्टेशनों और ट्रेनों में भी खाना पहुंचाएंगे। रेल यात्री घर और दफ्तर की तरह सफर में भी मनपसंद नाश्ता और खाना (वेज व नान वेज) आर्डर कर सकेंगे। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने जोमैटो से अनुबंध किया है। नाश्ता और खाना आर्डर करने के लिए ट्रेन और पीएनआर नंबर आदि दर्ज करना होगा।

railway

कुछ शहरों में सीमित संख्या में होटलों व रेस्टोरेंट से करार के चलते यात्रियों को खानपान का पर्याप्त विकल्प नहीं मिल पा रहा है। जोमैटो का गोरखपुर ही नहीं सभी प्रमुख शहरों के मशहूर होटलों और रेस्टोरेंट से अनुबंध है और इसके डिलीवरी ब्वाय 24 घंटे सक्रिय रहते हैं। आइआरसीटीसी ने जोमैटो के बाद स्विगी से भी करार की तैयारी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+